– स्थानीय लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का कराया ध्यान आकृष्ट
– गंदे पानी के निकासी पर नही लगा रोक तो पुन करेंगे प्रदर्शन
सोनभद्र। राबर्टसगंज शहर के राजा लाखन बाबा मंदिर के पास एक पोखरे मे शहर का गन्दा पानी जमा होने से रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। रहवासियों ने इस बदबू से अजीज होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना था की कचहरी के पीछे बने कांशी राम आवास के बगल मे बहुत पुराना पोखरा है। जिसमे शहर का गन्दा पानी आता है। इससे यहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बदबू के कारण तमाम लोग बीमार भी हो रहे है। इसकी शिकायत पुर्व मे लोगों द्वारा सभासद से किया गया लेकिन सभासद वार्ड की इस गम्भीर समस्या के प्रति कोई ठोस पहल नही उठा सके। नगर पालिका प्रशासन को भी शिकायत पत्र दिया जा चुका है। नगर पालिका के ईओ से लोग मिलने का प्रयास किये तो वह दफ्तर मे मौजुद नही थे। शिकायत के बाद भी कार्यवाई न होने से अजीज होकर प्रदर्शन करने को मजबुर हुए।
स्थानीय लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया की गंदे पानी पर रोक लगाया जाए। जिससे बदबू न करे और स्थानीय लोग बीमार न हो। अमित कुमार सिंह, आकाश मिश्रा, सनम सिंह का कहना है की अगर जिला प्रशासन हम लोगों की आवाज पर जल्द कोई एक्सन नही लगा तो पुन आन्दोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर अरूण प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, आकाश मिश्रा, चंदन शर्मा, सुबोध कुमार, गौरी सिंह, सुरेन्द्र पटेल, अजीत कुमार, अमित कुमार सिंह, अतिश कुमार आदि मौजुद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

