करमा /सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी) जी. आई. सी खैरपुर मे शुक्रवार को सीप्सा द्वारा तन्दुरुस्ती हजार नियामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिसन सोनभद्र के काउन्सलर अंजना सिंह. अनुराधा. एवं बिनय कुमार स्रिवास्तव द्वारा छात्र छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं एवं बचाव के सम्बंध में बिस्तार से बताया गया।इसके अलावा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं पोषण नशा वृत्ति से दूर रहने की सलाह दी गयी।बच्चों द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।और चयनित छात्रों को पुरस्कृत किया गया।उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह. कैलाश सिंह. राजेश त्रिपाठी समेत समस्त छात्र छात्राएं एवं बिद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
