गुरमा /सोनभद्र(मोहन गुप्ता) सदर विकास खण्ड क्षेत्रके अन्तर्गत सोनपम्प नहर मार्च माह से ही बन्द पङा है। जिससे भीषण तपीस के कारण जहा ताल तलैया नदी नाले सुखने लगे है वहीं कुआ समेत हैण्ड पम्पो के जल स्तर नीचे खिसक जाने से आम जन जीवन के साथ पानी के लिए पशु पक्षी भी बेहाल है।पानी के लिए पशु पक्षी अभी से ही भटकते देखे जा रहे है।जब की सोनपम्प नहर चालू होने आस पास के ताल तलैया के साथ हैण्ड पम्पो का जल स्तर भी बना रहता है।
क्षेत्रीय ग्रामीण किसानों ने आम जनजीवन के साथ पशु पक्षिओं के हित को ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी से अविलम्ब सोनपम्प नहर चलवाने की माग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
