दस वर्षीय बालक तीन दिनो से लापता

चोपन/सोनभद्र (अरविन्द दुबे) स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन गांव में यादव बस्ती अंतर्गत रहने वाले एक लड़के के गायब होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वही परिजनों में भय की स्थिति बनी हुई है।
  बतादे की गायब हुए लड़के का 3 दिन से कोई पता नहीं चल पाया है। जिस कारण उसके घर वालो के साथ पूरा गांव सकते में  है।

image

10 वर्षीय हरिओम पुत्र कमलेश कुमार जो कक्षा चार का छात्र है तीन दिन पूर्व जब देर रात तक लड़का घर नहीं आया तो घर वाले आस-पड़ोस खोज बिन करने लगे साथ ही रिश्तेदारों को भी फ़ोन कर जानकारी ली गईं लेकिन लड़के की अपने यहां न होने की बात सभी ने कहा। जिस उपरान्त लड़के को अपने से दूर होने पर माँ फुलेश्वरी देवी का बुरा हाल है। रो-रो कर पूरा दिन माँ बस यह कहती हुई फिर रही है कि मेरा लाडला जल्द से जल्द वापस अपनी माँ के पास आएगा। परिजनों द्वारा ने इसकी तहरीर चोपन गाँव ग्राम प्रधान विष्णुकांत के साथ चोपन थाने में लिखित रूप से दी है। वही लड़के की गायब होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आते हुए  बालक की खोजबीन शुरू कर दी है।
साथ ही स्थानीय थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने  आम जनमानस से एक आग्रह भी किया कि अगर लड़के की सूचना किसी को मिले तो तत्काल चोपन थाने में दे।
9454404275 -9956696122

Translate »