मध्यप्रदेश।सिंगरौली के गीरछांदा चितरंगी एसडीओपी बगला के पास ट्रैक्टर जायलो का आमने सामने हुई जोरदार भिडंत।जिसमे भारतीय जनता पार्टी के तीन बड़े नेता घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह से वापस सोनभद्र लौट रहे जायलो सवार भाजयुमो महामंत्री सोनभद्र रजनीश रघुवंशी पिता स्व० प्रमोद सिंह रघुवंशी उम्र ३२ वर्ष,भाजपा नेता अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी पिता अशोक तिवारी उम्र ४३ वर्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे पिता कुंजबिहारी चौबे उम्र ३७ वर्ष सभी निवासी रावर्ट्सगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश को चोटें आई है जिनका इलाज चितरंगी अस्पताल में चल रहा था सभी सीधी बारात गए थे जो वापस घर के लिए लौट रहे थे।प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
वहीं ट्रैक्टर में सवार दीपक माहेश्वरी पिता सत्यनारायण माहेश्वरी उम्र ३५ वर्ष निवासी देवाई बुलंद शहर हाल निवास थाना चितरंगी को गम्भीर चोटें आई है जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ट्रैक्टर से सुकहर जाना बताया जा रहा है ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार होने में कामयाब रहा ट्रैक्टर बिना नम्बर का सोनालिका DI 745 है।
घटना लगभग १२:०० बजे की है पुलिस पहुंची घटना स्थल।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

