
कार्यक्रम को सम्बोधित करते अपर श्रम आयुक्त सरजू राम
हिण्डाल्को में किया गया मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन
रेणुकूट, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। सरकार से लेकर विपक्ष और राजनीतिक दलों से लेकर निर्वाचन आयोग सभी मतदाताओं को जागरूक करने की जद्दोजहद में जुटे हैं। इसी क्रम में हिण्डाल्को औद्योगिक संस्थान द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन संस्थान के मनोरंजनालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर श्रम आयुक्त सरजू राम और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजयानन्द त्रिपाठी ने हिण्डाल्को के कर्मचारियों को मतदान का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने मतदान की प्रक्रिया, आवयक पहचान पत्र, पोलिंग बूथ की व्यवस्था एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अपर श्रमायुक्त ने मतदान को एक पर्व की तरह मनाने और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने का आग्रह किया। अपर श्रमायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित हिण्डाल्को के मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारियों के माध्यम से कर्मचारियों के मध्य जागरूकता नारे व स्लोगन प्रसारित करवाए एवं मतदान के अधिकतम लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयास किया। इस मौके पर हिण्डाल्को के कर्मचारी संबंध विभाग के अभिक प्रताप सिंह और अनूप चंद्रा ने भी कर्मचारियों को संबोधित कर चुनाव रूपी महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा वोटों की आहुति देने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सवाल जवाब सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें अपर श्रमायुक्त ने चुनाव से सम्बन्धित कर्मचारियों के सभी सांय दूर किये और ांतिपूर्ण ढंग से चुनाव में भागीदारी सुनिचित करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन एस के ब्रह्मचारी ने किया। वहीं इस मौके पर मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारियों समेत हिण्डाल्को के अन्य विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal