भाजपा अनुसूचित मोर्चा का विजय संकल्प सम्मेलन संपन्न

सोनभद्र।आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा सोनभद्र का विजय संकल्प सम्मेलन म्योरपुर रामलीला मैदान में संपन्न हुआ।

image

कार्यक्रम का प्रारंभ भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी  ,पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर ल किया गया  । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र गोड़ रहे तो विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री विभव नाथ भारती रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत रावत द्वारा किया गया  ।

image

मुख्य संरक्षक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं लोकसभा संयोजक गोविंद यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राजेंद्र गोड द्वारा 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा भीमराव अंबेडकर के जयंती पर प्रकाश डालते हुए बताया की किस तरह गरीबी से उठकर बाबा साहब अपना जीवन यापन करते हुए पढ़ाई करके हम सभी के प्रेरणा स्रोत बने। बाबा साहब के मार्गदर्शन पर हम सभी लोग को चलना चाहिए ,बाबा साहब द्वारा संविधान में आरक्षण की व्यवस्था, गरीब दलितों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था। आज उन्हीं की देन है कि हम आगे बढ़ रहे हैं,  सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस प्रकार से विश्व के पटल पर भारत का नाम रोशन किया जा रहा है उससे पूरे विश्व में हमारा देश आर्थिक मजबूती की तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए विकास के उद्देश्य से योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्जवला गैस योजना ,आयुष्मान भारत योजना सुकन्या योजना, जन धन योजना मुद्रा लोन योजना गरीब से गरीब लोगों का मिल रहा है कार्यक्रम में पूर्व विधायक तीरथ राज जी,  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश राम नरेश पासवान जी ,डॉ सत्येंद्र आर्य, राजन चौधरी ,जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर त्यागी ,दीपचंद महतो ,मंडल अध्यक्ष हिंदूआरी पलटू राम ,मंडल अध्यक्ष चतरा जितेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष शाहगंज रामजतन भारती, जिला उपाध्यक्ष गोविंद राम ,मंडल अध्यक्ष म्योरपुर संजय निराला, राजेश्वर प्रसाद कोषाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र भाई पटेल भाई अनिल सिंह गौतम उदय लाल मौर्य विपिन बिहारी गुप्ता कृष्ण मुरारी गुप्ता शिव कुमार गुप्ता दीपक सिंह त्रिभुवन खरवार जवाहिर जोगी राजेश श्रीवास्तव अपना दल के जिला अध्यक्ष सतनाम पटेल मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ओम प्रकाश दुबे आशुतोष चौबे मोनू जायसवाल होरी लाल पासवान सुधीर पांडे ओम प्रकाश मिश्रा दिवाकर चौबे युवा मोर्चा के महामंत्री विनय श्रीवास्तव जी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »