कांग्रेस की अंतिम अस्त्र के रूप में है प्रियंका गांधी, जो मोदी की आंधी में टिक नही पाएंगी-दयाशंकर सिंह

सोनभद्र। कांग्रेस की अंतिम अस्त्र के रूप में है प्रियंका गांधी जो मोदी की आंधी में टिक नही पाएंगी।
भारतीय जनता पार्टी  युवा मोर्चा के तत्वाधान में युवा कार्यकर्ता विजय लक्ष्य सम्मेलन हिन्दुआरी मंडल में स्थित एक पालीटेक्निक कालेज परिसर में आयोजित हुई।

image

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा एलायंस के अपनादल एस के प्रत्यासी पकौड़ीलाल कोल के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के बेटे को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रणाम किया करते थे। कांग्रेस के खून में जन्मे असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगई के पुत्र  चीफ जस्टिस तरुण गोगई  ने नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मायावती सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती थी जो अब मुसलमानों के वोट तक सीमित रह गयी है।

image

सोनभद्र में लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान अंतिम चरण में पड़ने वाला है लेकिन सभी प्रमुख दलों के प्रत्यासी घोषित होने के बाद जिले की राजनीति गरम हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के हिन्दुआरी मण्डल में स्थित एक पालीटेक्निक कालेज परिसर में भारतीय युवा मोर्चा का विजय लक्ष्य सम्मेलन आयोजित  किया गया । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।  इस युवा विजय लक्ष्य सम्मेलन के दौरान अधिकतर कुर्सियां खाली ही रही और प्रदेश उपाध्यक्ष रावर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से  अपना दल (एस) और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्यासी पकौड़ी लाल कोल के पक्ष में युवाओ को लगने और जीताने के लिए वोट भी मांगा।

image

अपने सम्बोधन में दयाशंकर सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष , भारतीय जनता पार्टी , यूपी) ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रियंका गांधी के बेटे को प्रणाम करते थे। मंत्री से जब  सवाल पूछने पर ऐसा कुछ बोलने से इन्कार किया और  कहा टाइम मैगजीन में हाथ जोड़े फोटो छपी थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पहले भी रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करती रही है

image

लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों जगहों से भाजपा ने 5 सीट जीता है। वह यूपी में 40 सीट पर प्रचार करने आयी है उनके  आने से  कोई असर पड़ने वाला नही है। मोदी जी के आंधी के आगे वह टिक नही पाएंगी। मायावती के मुसलमानों के वोट मांगने पर कहा कि  सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की बात करती थी अब सिर्फ मुसलमानों के वोट तक सीमित रह गयी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग भ्रष्टाचार से बचने और जेल जाने से बचने के लिए बनाए है बेमेल गठबंधन किया हुआ है।

image

  वही कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास को अस्त्र नही था अंतिम अस्त्र के रूप में आई है मोदी जी के सामने टिक नही पाएंगी।इस दैरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सदर विधायक भुपेश चौबे,घोरावल विधायक अनिल मौर्या,ओबरा विधायक संजीव कुमार गौंड,अपनादल जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय,देवेंद्र सिंह पटेल प्रदेश महामंत्री भाजयुमो,भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,महामंत्री अजीत चौबे,अनूप तिवारी,रमेश सिंह पटेल,उदय नाथ मौर्या,सुरेंद्र मौर्या,सुरेश शुक्ला,कमलेश चौबे,संतोष शुक्ला,राजेश मिश्रा,मनीष मिश्रा,सतीश पांडेय,छोटू,गौरव शुक्ला,प्रशांत सिंह ब्लाक प्रमुख नगवाँ,आशुतोष चौबे,विनय सिंह महामंत्री भाजयुमो,रजनीश रघुबंशी महामंत्री भाजयुमो समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Translate »