ब्लॉक कर्मियों ने बीडीओ के बीडीओ ने 19 मई को निष्पक्ष मतदान के लिए सभी को ब्लॉक मुख्यालय में शपथ दिलाये

@भीमकुमार

image

दुद्धी सोनभद्र : स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय दुद्धी में गुरुवार को बीडीओ प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित विभिन्न गाँवों की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, ब्लॉक से जुड़े सभी अधिकारीयों/ कर्मचारीयों, सफाई कर्मीयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रीयों सभी ने मिलकर बीडीओ के नेतृत्व में पूरे दुद्धी शहर में रैली निकालकर चलाई मतदाता जागरूकता अभियान। सब काम छोड़ दो, सबसे पहले बोट दो। न नशे न नोट से ,किश्मत बदलेगा बोट से। बनो देश का भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता। आदि नारे लगाये।

ब्लॉक क्षेत्र के मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ ने कहा कि दुद्धी के मतदाता को लोकतंत्र की रक्षा, क्षेत्र के विकास और संविधान-प्रदत्त अधिकारों के लिए मतदान के दिन मतदान अवश्य करने जाना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि जनपद में सर्वाधिक मतदान दुद्धी से होगा ये हमलोगों के तरफ से होनी चाहिए। इसका श्रेय समूह से जुड़ी आधी आबादी को जायेगी।

   ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी मतदाताओं को बिना किसी भय और दबाव के मतदान करना चाहिए। चुनाव सरकार और शासन को संबैधानिक वैधता प्रदान करते हैं। लोकतंत्र की जड़ आप सभी मतदाता है। हमारा देश संसार के जनतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा है क्योंकि हमारे यहाँ मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी है। हम एक लोकतांत्रिक देश के स्वतंत्र नागरिक है। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार। इस अधिकार को पाकर हम मतदाता कहलाते हैं। हम सभी यह याद रखें एवं अन्य सभी को भी याद करवाएं कि 19 मई को अनिवार्य रूप से निष्पक्ष रूप से मतदान कर मतदाता का फर्ज अदा करें।  ने समूह की महिलाओं के साथ “19 मई को करें मतदान, सोनभद्र का बढ़ाये मान” का नारा बुलंद किया गया। अभियान को एडीओ पंचायत लालजी देव पाण्डेय, एडीओ आईएसबी विजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार पाण्डेय, बीएपी जय कुमार जोशी, एडीओ पंचायत लालजी देव पाण्डेय,आईएसबी विजय कुमार,संगीता वर्मा, फैजुल्लाह आदि  प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Translate »