
शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर में शराब की भट्टी के पास बीती रात में दो की संख्या में आये अज्ञात नकाबपोशो ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुये एक वृद्ध महिला उषा देवी के घर जा घुसे धारदार हथियार से महिला की गर्दन काटने लगे।जब वृद्ध महिला चिल्लाने लगी तो अगल बगल के लोगो ने घर का दरवाजा खोला तब तक दोनों नकाबपोश भाग निकले इसके बाद मौके पे अफरातफरी मच गया।आनन फानन में स्थानीय पुलिस मौके पे पहुच कर पुरे घटनाक्रम का जायजा लिया।वही वृद्ध महिला को तत्काल स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के लिये भर्ती कराया गया।बहरहाल बृद्ध महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

घायल वृद्ध महिला के पति के तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू हो गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal