लाइफस्टाइल डेस्क. पहले शाही प्यार, फिर शाही शादी और अब ब्रिटेन के शाही परिवार में जन्म लेने वाले बच्चे पर सबकी नजर है। डचेस ऑफ ससेक्स, प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल प्रेग्नेंट हैं। वे अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन ब्रिटिश राजघराने में ऐसा पहली बार होगा, जब शाही परिवार के डॉक्टर मेगन की डिलीवरी नहीं कराएंगे। मेगन ने शाही परिवार के डॉक्टरों से डिलीवरी करवाने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि ‘मैं नहीं चाहती कि सूट-बूट पहने कोई व्यक्ति मेरी डिलीवरी करवाए। मैंने अपने लिए एक महिला डॉक्टर और टीम को चुन लिया है, और वही मेरी डिलीवरी कराएंगे।’ मेगन के फैसले से सालों की शाही परंपरा टूट जाएगी।
-
- शाही परिवार में जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट एलन फॉरिंग और गाय थोरपे-बीस्टन जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। गाय थोरपे बीस्टन दुनिया में सबसे जोखिमभरी डिलीवरी कराने के लिए मशहूर हैं।
- इन दोनों डॉक्टरों ने ही शाही परिवार की अब तक की सारी डिलीवरी करवाई हैं। इन्हीं विशेषज्ञों की देखरेख में मेगन अब तक अपना इलाज करवा रही थीं।
- 37 साल की मेगन ने कुछ दिनों पहले ही एक महिला डॉक्टर की देखरेख में अपनी डिलीवरी करवाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा विंडसर के पास ही उन्होंने नया अस्पताल देखा है, जहां वे बच्चे को जन्म देंगी।
- यह पहला अवसर होगा जब शाही परिवार की प्रिंसेस पेडिंग्टन के सेंट मैरी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म नहीं देंगी। इसके पहले सभी बच्चों का जन्म इसी अस्पताल में हुआ है। प्रिंस हैरी और मेगन की शादी बीते साल 19 मई को हुई थी।
-
क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप
शादी: 20 नवंबर 1947
बेटे प्रिंस चार्ल्स का जन्म- 14 नवंबर 1948
अवधि: 11 महीने, 25 दिन
प्रिंस चार्ल्स-डायना (प्रिंसेस ऑफ वेल्स)
शादी: 29 जुलाई 1981
प्रिंस विलियम्स का जन्म- 21 जून 1982
अवधि: 10 महीने, 22 दिन
प्रिंस विलियम-केट (डचेस ऑफ कैम्ब्रिज)
शादी: 29 अप्रैल 2011
प्रिंस जॉर्ज का जन्म- 22 जुलाई 2013
अवधि- 2 साल, 2 महीने, 25 दिन।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
