
सोनभद्र ,शक्तिनगर।
राष्ट़ीय स्वयंसेवक संघ शक्तिनगर द्वारा श्रीकृष्ण शाखा पर वर्ष प़तिपदा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर.पर संघ संस्थापक डा० केशव राम बलिराम हेडगेवार को उनके जन्म दिन पर आदि सरसंघचालक प़णाम किया गया।
राष्ट़ीय स्वयंसेवक संघ चैत वर्ष प़तिपदा पर भारतीय नव वर्ष के साथ संघ संस्थापक डा० केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन भी संघ स्थान पर वर्ष प़तिपदा उत्सव के रुप में आयोजित करता है। शक्तिनगर के श्रीकृष्ण शाखा पर पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयं सेवकों ने डा०हेडगेवार के चित्र के सामने आदि सरसंघचालक प़णाम किया। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए नगर कार्यवाह सनी शरण ने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत मास के शुक्लपक्ष प़तिपदा से प़ारम्भ होता है जिसे हम वर्ष प़तिपदा के नाम से जानते हैं। प़कृति की दृष्टि से यह बसन्त रितु का मौसम होता है।प़कृति के साथ पेड़ पौधे भी अपने नये पत्तों के साथ फूलों से सुसज्जित नव वर्ष का स्वागत करते है।उन्हो ने संघ संस्थापक को जन्मजात राष्ट़ भक्त बताते हुए उनके द्वारा बचपन एवं विद्यार्थी जीवन में अंग़ेजी शासन के विरुद्ध किए गये कार्यो का वर्णन किया। संघ संस्थापक को दूरदर्शी बताते हुए उनके स्वतन्त्रता आन्दोलन से लेकर संघ स्थापना तक की घटनाओं का वर्णन किया। संघ की प़ार्थना के साथ कार्यक़म का समापन किया गया। कार्यक़म के मुख्य शिक्षक पवन उपाध्याय रहे।एकल गीत सतीश सिंह एवं अवतरण सुरेन्द द्विवेदी ने किया।संघ की पार्थना रमाकान्त पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर जिला संचालक भाष्कर दत्त त्रिपाठी, नगर संधचालक रामराज सिंह, सह नगर कार्यवाह अनिल चतुर्वेदी, खुशहाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal