विवेकानन्द शिशुमंदिर शक्तिनगर नव वर्ष शुभ कामना संदेश रैली निकाल कर नगर का किया भ़मण

सोनभद्र,,शक्तिनगर।
भाततीय नव वर्ष के प्रारम्भ पर शनिवार की सुबह विवेकानन्द शिशुमंदिर एनटीपीसी शक्तिनगर के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के अध्यापकों ने भारतीय नव वर्ष शुभ कामना संदेश रैली निकाल कर नगर भ़मण किया तथा लोगों को नववर्ष की शुभ कामना दी।
विवेकानन्द शिशु मंदिर के प़धानाचार्य पवन कुमार उपाध्याय ने की अगुआई में शिशुमंदिर के छात्र, अध्यापक अपने विद्यालय से नववर्ष शुभ कामना सन्देश रैली निकाल कर यमुना सापिंग कम्पलेक्स होते हुए मुख्य महाप़बन्धक आवास, अम्बेडकर भवन ,संगम सापिंग कम्पलेक्स, नेहरु स्टेडियम होते हुए पुन: अपने विद्यालय पहुँचे।रास्ते में मिलने वाले लोगों को भारतीय नव वर्ष के शुभारम्भ होने की शुभ कामना व नववर्ष बधाई का कार्ड दिया।छात्र अपने हाथों में भारतीय नववर्ष से संम्बन्धित नारे लिखी तख्तियाँ लिए थे। रैली के साथ आचार्य सुरेन्द़ नाथ दूबे, रमाकान्त पाण्डेय, सुश्री बोनूलता, श्रीमती पिंकी, जितेन्द़ सिंह, रामानुज मिश्र, बृजेश श्रीवास्तव, अभिमन्यु तिवारी, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Translate »