@भीमकुमार
दुद्धी। आज टाउन क्लब मैदान दुद्धी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक इकाई ने केशव शाखा पर नगर में कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों में एकता और सद्भावना स्थापित करने का संदेश देने के लिए आज नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में देश हित में तमाम स्वंयसेवकों में नई उर्जा भरी। और जिला प्रचारक ओमप्रकाश जी ने संघ का उद्देश्य हिंदूओं को संगठित कर व्यक्ति विकास करना है। उन्होंने कहा कि यह परम्परा स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना करके शुरु की थी, और उनकी इस यात्रा को डॉक्टर केशवराम बलिराम हेडगेवार ने आगे बढ़ाया।चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम नवरात्र के दिन हिन्दू नववर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर जिला संघ संचालक श्याम जी गौतम,नगर संचालक डॉ राजकिशोर सिंह,जिला प्रचारक ओमप्रकाश जी,जिला कार्यवाह रविन्द्र जायसवाल,बौद्धिक प्रकोष्ठ नंदलाल अग्रहरी, नगर कार्यवाह अरुडोदय जौहरी, शांतनु सिंह,निमेश कुमार,गोरख नाथ,जीवन राम,अरविंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

