बभनी सोनभद्र (अरुण पांडेय/ विवेकानंद)शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बभनी थाना का औचक निरीक्षण किया शुक्रवार को जैसे ही पुलिस अधीक्षक बभनी थाने पहुँचे कैम्पस में स्थित मेस,
आवासीय परिसर,साफ-सफाई, जनरेटर की भी व्यवस्था को देखते हुए मालखाना व आवश्यक रजिस्टरों का विधिवत निरीक्षण किया।चुनाव सम्बन्धित क्षेत्र की चहल कदमियों के बारे में हाल पूछा गया।कर्मचारियों से क्षेत्र की कुल बूथ संख्या का हाल जानते हुए कहा कि हर बूथ पर सभी सुविधाएं जैसे बिजली,पानी,शौचालय,फर्नीचर होना अति आवश्यक है।स्थानीय समस्या पूछने पर कर्मचारियों ने बिजली की समस्या प्रमुख बताया बिजली का बैकअप न रहने से कार्य को समय से निपटाने में दिक्कत होती है।इसके साथ ही उन्होंने ने जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों से रूबरू हो क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जानकारी लेकर समस्या जान कर कहा कि किसी भी समस्या का जांचोपरांत त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।जन प्रतिनिधियों ने भी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की कार्यप्रणाली को बेहतर बताया।इस दौरान सीओ दुद्धी सुनील विश्नोई,थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह लालता प्रसाद उपनिरीक्षक संजय पाल उमाकांत चौबे दीवान संदीप सिंह हेड कांस्टेबल समेत अन्य पुलिस कांस्टेबल तैनात रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
