लाइफस्टाइल डेस्क. नाइजीरिया के लोग लंदन से पिज्जा मंगाने के लिए ब्रिटिश एयरवेज का प्रयोग कर रहे हैं। इसका खुलासा नाइजीरिया के कृषि मंत्री ओदू ओगबेह ने किया है। कृषि मंत्री के मुताबिक देश के अमीर लोग लंदन से पिज्जा ऑर्डर कर रहे हैं, जो करीब 6,440 किलोमीटर दूरी पर है। इसे हवाई जहाज की मदद से पहुंचाया जा रहा है।
-
नाइजीरियाई कृषि मंत्री ओदू के मुताबिक, नाइजीरिया काफी हद चीजों के आयात पर निर्भर करता है। इसे यहां पर अमीर लोगों में स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है। ओदू के अनुसार, लोग रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और इसे सुबह ब्रिटिश एयरवेज लेकर साढ़े छह सौ किलोमीटर की दूरी तय करती है।
-
कृषि मंत्री ने इसका खुलासा राजधानी अबूजा में सीनेट एग्रीकल्चर कमेटी की बैठक में किया। लोगों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, यहां के लोग चावल से लेकर टमाटर की चटनी तक आयात करते हैं और कहते हैं हम इंपोर्टेड चीजें खाते हैं। इसे स्टेटस सिंबल से जोड़ते हैं।
-
उन्होंने कहा यह बात परेशान करने वाली हमें ऐसी चीजों में बदलाव लाने की जरूरत है। इनके भाषण को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस पर लोगों ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘डियर ब्रिटिश एयरवेज तुमने नाइजीरिया में पिज्जा डिलीवरी कब से शुरू की बताया ही नहीं, क्या इसे बुक करने के लिए कोई एप है?’
https://platform.twitter.com/widgets.js
##
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
