हिण्डाल्को में सेवानिवृत्त श्रमिकों का किया गया अभिनन्दन

वरिष्ठ अधिकारियों व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त श्रमिकरेणुकूट। हिण्डाल्को में सोमवार को आयोजित अभिनन्दन कायर्क्रम में सेवानिवृत्त 20 कर्मचारियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के मनोरंजनालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि सेफ्टी विभाग के सहायक प्रबंधक अरविंद सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवामुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि हिण्डाल्को ने सफलता के नए आयाम स्थापित किये हैं जिसमें आप सभी का अहम योगदान रहा है। यहां के वर्कर्स की मेहनत और काम के प्रति उनके समर्पण के चलते अन्य कंपनियों की स्थापना की राह आसान हो सकी। कार्यक्रम में उपस्थित महाप्रबंधक, कर्मचारी संबंध, अजीत तिवारी ने सेवामुक्त कर्मचारियों को उनके जीवन के अगले पड़ाव में कदम रखने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब आप सभी उन समस्त पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियों का खुलकर निर्वहन कर सकेंगे जो कि कंपनी से जुड़े रहने के दौरान समय के अभाव में नहीं कर सके। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को उनकी सुरक्षा को लेकर भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त है, जब आप सभी हूटर से आजाद हैं, लेकिन स्वस्थ व समृद्ध रहने के लिए काम के दौरान सिखाए गए नियम जीवन पर्यंत आपका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में सेवामुक्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी अमरपाल सिंह, एस के ब्रह्मचारी, कुमार अभिशेक, अनूप चंद्रा, राजेश कुमार इंदौलिया, अजय जायसवाल, प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे। साथ ही मान्यताप्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार शुक्ला, विमलेश कुमार, ज्ञानधर पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह व राजेंद्र प्रसाद ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन आर पी सिंह ने किया वहीं संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Translate »