एन्वायरमेंट को लेकर चर्चा में जूही चावला : अपनी खूबसूरती मेंटेन करने के लिए रोजाना सुबह ये एक काम करती हैं 51 की जूही, बोलीं, जितना ज्यादा क्रीम चेहरे पर लगाएंगे, स्किन उतनी ज्यादा डिस्टर्ब होगी

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने ऐसे बैग के बारे में बताया है, जो वेजिटेबल्स रूट्स के जरिए बनाया गया है। उन्होंने लिखा कि बाली आइलैंड, इंडोनेशिया प्लास्टिक बैग को बैन कर चुके हैं। प्लास्टिक बैग की जगह अब यहां वेजिटेबल रूट्स से तैयार
बैग इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन बैग की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह 100 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल हैं पानी में पूरी तरह घुल सकते हैं। उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही यह बैग हमें मिलेंगे। जूही जितनी फिक्रमंद एन्वायरमेंट को लेकर रहती हैं, उतनी ही केयर खुद की भी करती हैं। 51 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती आकर्षित करने वाली है। जानिए कैसे वे इतनी खूबसूरत हैं।

चेहरे पर ग्लो के लिए क्या करती हैं जूही…

1. वाइब्रेंट स्किन के लिए वे रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीती हैं। वे सभी को 6 से 8 गिलास पानी एक दिन में पीने की सलाह भी देती हैं। दिन की शुरुआत नींबू और शहद के पानी से करती हैं। इससे बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होती और चेहरे पर ग्लो भी बरकरार रहता है।

2. वे कहती हैं कि स्किन को सबसे अच्छा रखने का तरीका यह है कि उसे अकेला छोड़ दिया जाए। यानी चेहरे पर ज्यादा क्रीम, कॉस्मेटिक न लगाएं। आप जितना ज्यादा कॉस्मेटिक चेहरे पर लगाएंगे, चेहरा उतना ही ज्यादा डिस्टर्ब होगा।

3. वे उबला हुआ खाना खाती हैं। उनकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां शामिल होती हैं। रोजाना दही भी उनकी डाइट में शामिल होता है।

4. यदि कभी वे कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती हैं तो हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स ही यूज करती हैं। सस्ते प्रोडक्ट्स से कई बार चेहरे पर पर इंफेक्शन हो जाता है।

5.वे अपनी आंखों का भी बहुत ज्यादा ध्यान रखती हैं। कूलिंग इफेक्ट के लिए आंखों पर आलू की स्लाइस रखती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


juhi chawla beauty secrets

[ad_2]
Source link

Translate »