परसोई हत्या काण्ड:दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार का भेजा जेल

सोनभद्र।ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुका पार के परसोई गांव में बीते 20 मार्च बुधवार की देर रात लगभग साढ़े 9 बजे 58 वर्षीय मोहम्मद अनवर की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी।इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य शेष वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की भोर लगभग तीन बजे मुखबिर ने सूचना दिया कि हत्याकांड में शामिल दो आरोपी 24 वर्षीय वरुण उर्फ लल्लू कनौजिया निवासी परसोई तथा 14 वर्षीय विजय निवासी बेलगढी थाना जुगैल दोनों अभियुक्त वरुण के मकान के ओसारे में बैठे हुए हैं।

image

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

image

बतादें की मृतक के पुत्र मोहम्मद ऐनुल हक की तहरीर पर पुलिस द्वारा 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं पुलिस द्वारा अब तक कुल एक दर्जन आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार भी किया जा चुका है।साथ  ही शुक्रवार को गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों ने घटना में शामिल होने की बात को भी स्वीकार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान धारा 147, 148, 149, 295, 504, 120 बी तथा 302 के तहत कर दिया। पुलिस टीम में एसआई संतोष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अनिल तिवारी, नित्यानंद चौबे शामिल रहे।

Translate »