घोरावल/सोनभद्र स्थानीय ब्लाक के सिरसाई घोरावल स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज सभी सफल छात्रों को अंक पत्र वितरित किया गया।समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में मेडल व प्राप्त स्थान का प्रमाण पत्र अलग से वितरित किया गया।विद्यालय के प्रबन्ध निर्देशक अनुराग कुमार पाण्डेय ने छात्रों को उत्साह वर्धन हेतु मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किया।
विद्यालय से पूरे विद्यालय के टापर देश दीपक पाण्डेय, दूसरे स्थान पर अयाज अंसारी व तीसरे स्थान पर आर्यन पाण्डेय को विशेष पुरस्कारसे उत्साह वर्धन किया गया।इसके अलावा सभी कक्षाओं से तीसरे स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इसके अलावा सभी कक्षाओं के पांचवे स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गये।
इस अवसर पर शिक्षक मूलचंद त्रिपाठी अजय दुबे,अब्दुल्ला, इमरान अंसारी,अच्युतानन्द मिश्रा,सम्पूर्णानंद मिश्रा,सीमा पाण्डेय,चंदो पाण्डेय,अंजली अग्रहरी,हृषिकेश सिंह यादव, अम्बुज वर्मा,राजेश चौबे आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal


