सोनभद्र।
भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का विजय संकल्प सभा कल 26 मार्च 2019 को दोपहर 12ः00 बजे से रामलीला मैदान रावर्ट्सगंज में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक/प्रभारी, सभी मण्डल पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग के संयोजक सह संयोजक, जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी समस्त मोर्चा मण्डल पदाधिकारी, जिला अभियान/ कार्यक्रम प्रमुख, विधानसभा प्रभारी/संयोजक, विस्तारक, जिला प्रभारी सह प्रभारी लोकसभा प्रभारी/संयोजक, मा0 सांसद/विधायकगण ,अध्यक्ष नगर पालिका/ नगर पंचायत अध्यक्ष, जिलापंचायत अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक, पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय/क्षेत्रिय/ प्रदेश पदाधिकारी, व सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता, व भाजपा के रिति नीति में आस्था रखने वाले जन मानसउपस्थित होकर रावर्ट्सगंज (80) लोकसभा स्तर पर विजय संकल्प सभा में प्रतिभाग करेगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय व महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिलामीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
