बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय/ विवेकानंद)बभनी थाना क्षेत्र के छिपिया गांव में 14 मार्च को घर में सो रहे धारदार कुल्हाड़ी से अधेड की हत्या कर दिया गया था।इसमें बभनी पुलिस ने रविवार को भोर में दोनों हत्यारों को इकदीरी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।
बतादें कि 14 मार्च को छिपिया निवासी भागीरथी पुत्र रामरतन खरवार अपने घर के ओसारा में सोया हुआ था।इसी बीच रात में करीब साढे 11 बजे उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।पूछताछ में अभियुक्त संजय खरवार तथा मोहरसाय ने बताया कि गांव में खरवार विरादरी में दो गुट है।एक गुट में भागीरथी था और दूसरे गुट में संजय के पिता भजावन खरवार था।हमलोगों का वर्ष2011 से विवाद चला आ रहा है।हमलोगों ने उसे एक बार मारने के लिए दौडाया तो भागीरथी गांव के ही छोटेलाल के घर में छूपकर जान बचा लिया।इसकी पंचायत भी हुई और 500 -500 का जुर्माना भी लगाया गया था।उसने यह भी बताया कि भागीरथी के रिश्तेदार की लडकी अपने ननिहाल मे आयी थी जिसके साथ अभियुक्त संजय का भाई बच्चालाल दुष्कर्म कर दिया था।जो वह आज भी जेल मे है।इन सभी बातों को लेकर भागीरथी को कयी बार मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच जाता रहा।मौके का तलाश कर उसकी हत्या हमलोगों ने कर दिया।क्योंकि भागीरथी ही दुष्कर्म के मामले का गवाह था।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर के सूचना पर दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।दोनों को 302 आईपीसी की धारा में जेल भेंज दिया गया।जिस हथियार से हत्या किया गया था उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक लालता प्रसाद यादव, जमैन्दर पटेल,संदीप सिंह और कुंज बिहारी रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
