कांग्रेस में शामिल हुईं सपना चौधरी : महज 28 साल की उम्र में यूं ही सपना ने नहीं बना ली इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग, सिर्फ लुक ही नहीं बदला बल्कि खुद का वजन भी कर लिया इतना कम, ठंडा पानी तो पीना ही छोड़ दिया

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। सपना चौधरी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। अपने डांस से हर किसी को दीवाना बनाने वाली सपना अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने लुक ही नहीं बल्कि पूरी बॉडी में जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने पहले से अपना वजन काफी कम किया है। वे प्यास लगने पर गुनगुना पानी ही पीती हैं। जानिए उनके फिटनेस टिप्स।

ऐसी डाइट फॉलो कर रहीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary)

– सपना ने बहुत स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो किया साथ ही वजन कम करने के लिए जमकर एक्सरसाइज की।
– उन्होंने जिम में पहले से दोगुना टाइम बिताना शुरू कर दिया। साथ ही अपने सबसे फेवरेट काम डांस को भी बढ़ा दिया।
– बता दें कि डांसिंग के जरिए वजन तेजी से कम होता है।
– वजन कम करने के लिए सपना ने ठंडा पानी पीना लगभग छोड़ दिया।

ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में ये खाती हैं सपना चौधरी
– दिन की शुरुआत नींबू मिले हुए पानी से करती हैं। कभी-कभी गर्म हर्बल टी लेती हैं।
– इससे बॉडी के टॉक्सिंस दूर होते हैं और डाइजेशन अच्छा होता है।
– ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड और स्प्राउट्स लेना शुरू किया।
– हर दूसरे दिन एग व्हाईट खाना शुरू किया।
– ब्रेकफास्ट हैवी लेती हैं ताकि पूरी दिन एनर्जी बनी रहे।
– लंच में ग्रीन वेजिटेबल्स और फलीदार सब्जियां खाती हैं।
– डिनर भी लंच जैसा ही होता है। सब्जियों से प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है।
– दिन में खाने के बीच में चाय की जगह नारियल पानी और फ्रूट्स लेती हैं।
– शाम को किसी भी हाल में 7.30 बजे के पहले डिनर कर लेती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


how sapna choudhary lost weight

[ad_2]
Source link

Translate »