Wednesday , September 16 2026

शत् प्रतिशत मतदान के लिए निरन्तर चलेगा जागरूकता अभियान-आशीष उपाध्याय

सोनभद्र। भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए ग्राम पंचायत सेन्दूरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करके सैकड़ों ग्रामीणों को मतदान के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों की संख्या ग्रामीणों को उनके मतदान का महत्व बताया गया

image

इस अवसर पर मतदान के महत्व को बताते हुए ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी आशीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि हर व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार है और अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र के इस महाकुंभ में हर व्यक्ति को हिस्सा लेना चाहिए और हमें यह संकल्प लेना चाहिए आने वाले चुनाव में अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करके एक अच्छी सरकार अपने समाज को देने का प्रयास करें जनसहयोग ट्रस्ट के संरक्षक श्री राजेंद्र मिश्रा जी ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए बहुत जरूरी है और स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ मन से अपने मतदान का प्रयोग करना भी आवश्यक है इस अवसर पर सरोज सिंह अवधेश मिश्रा पियूष मुन्ना मिश्रा सुरेश श्रीवास्तव हौसला प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Translate »