आज 29 साल की हो गईं साइना नेहवाल, सुबह ब्रेकफास्ट में खाती हैं एक ऐसी चीज, जिससे दिनभर में मिलती है बॉडी को एनर्जी, आप भी इस चीज को ले सकते हैं रोज सुबह

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल आज 29 साल की हो गई हैं। पिछले साल ही उन्होंने पारुपल्ली कश्यप से शादी की। साइना बहुत जल्दी ये जान गईं थीं कि फील्ड में अच्छा करने के लिए उन्हें फिट रहना जरूरी है। जानिए आखिर साइना नेहवाल खुद को कैसे फिट रखती हैं।

कैसी डाइट लेती हैं?
– दूसरे सेलेब्स की तरह साइना भी कभी ब्रेकफास्ट करना छोड़ती नहीं।
– ब्रेकफास्ट में वो अंडे खाती हैं। इससे उन्हें दिनभर एनर्जी मिलती है।
– जंक और ऑयली फूड से पूरी तरह से वे दूर रहती हैं।
– लंच में उबली हुआ खाना, सलाद खाती हैं।
– डिनर में भी अक्सर उबली और भाप में पकी हुई सब्जियां खाती हैं।
– शाम को वे 7.30 बजे से पहले डिनर कर लेती हैं।

कैसी वर्कआउट करती हैं
– साइना के रुटीन में सभी एक्सरसाइज शामिल हैं, जो उन्हें बेडमिंटन में मदद करती हैं। जम्पिंग, बैलेंस जैसी चीजें इसमें शामिल हैं।
– साइना मिलिट्री प्रेस की प्रैक्टिस करती हैं, इससे उनके हाथ और अपर बॉडी मसल्स मजबूत होती हैं।
– इससे स्टेमिना भी बढ़ता है। यही स्टेमिना मैच में उनके काम आता है।
– पैरों को मजबूत करने के लिए पैरों की उंगलियों के बल खड़े होने की प्रैक्टिस रोजाना करती हैं।
– वे बेसिक एक्सरसाइज जैसे पुशअप्स, क्रंचेज करना भी नहीं भूलतीं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Saina Nehwal’s Workout Routine

[ad_2]
Source link

Translate »