मेकअप को लेकर न हो कोई शंका, अधूरी जानकारी और भ्रम से हो सकती है परेशानी

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. मेकअप में क्या पहले लगाया जाता है, किस प्रकार का उत्पाद बेहतर होता है, ब्रश का इस्तेमाल करें या उंगलियों का आदि, आदि – ऐसे कई भ्रम हैं, जिनका समाधान ज़रूरी है। कई दफ़ा अधूरी जानकारी और भ्रम के कारण, या उत्पादों के चयन में ग़लती से संवार में चूक हो जाती है या कमी रह जाती है। सही जानकारी लीजिए।

  1. तथ्य : फाउंडेशन की ब्लेंडिंग के लिए उंगलियों का उपयोग करने से फाउंडेशन ठीक तरह से फैलता नहीं हैं। इसके अलावा, उंगलियों से लगाने पर यह लंबे समय तक टिकता नहीं है। साथ ही ज़रूरत से तीन गुना अधिक फाउंडेशन बर्बाद होता है। फाउंडेशन की कम मात्रा को भी स्पंज त्वचा पर अच्छी तरह फैला देते हैं, जो कि उंगलियों से फैलाना मुश्किल है।

  2. तथ्य : परफेक्ट फाउंडेशन ढूंढना मेकअप का सबसे मुश्किल हिस्सा है। इसे लेकर अक्सर महिलाएं ग़लती कर जाती हैं। नतीजा, चेहरे का सामान्य से अलग और बनावटी दिखना। हमेशा वही फाउंडेशन चुनें जो आपकी गर्दन और चेहरे की रंगत से मेल खाता हो। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि कृत्रिम प्रकाश की तुलना में प्राकृतिक प्रकाश में फाउंडेशन का चयन करना बेहतर रहता है। इससे फाउंडेशन के सही शेड का चुनाव करने में मदद मिलती है।

  3. तथ्य : लंबे समय तक पाउडर का उपयोग करने से त्वचा की सतह नमी खोने लगती है। महिलाएं तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए कई दफ़ा अधिक मात्रा में पाउडर का प्रयोग कर लेती हैं। इससे चेहरा रूखा भी दिखने लगता है। एक बात का ख़्याल रखें कि पाउडर सीमित मात्रा में लगाएं साथ ही पाउडर का उपयोग करने के बाद चेहरे को गहराई से साफ़ करना बहुत महत्वपूर्ण है।

  4. तथ्य : मॉइश्चराइज़र और प्राइमर, फार्मूला और उपयोग के लिहाज से दो अलगअलग चीजे़ं हैं। मॉइश्चराइज़र त्वचा में नमी बनाए रखता है जबकि प्राइमर समतल त्वचा के लिए आधार बनाता है। इसके साथ ही चेहरे पर उभरी फाइन लाइंस को भी भरता है और फाउंडेशन के लिए एक आधार बनाता है। यह मेकअप को त्वचा पर लंबे समय तक बनाए रखता है। मेकअप के आधार के रूप में हमेशा प्राइमर का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

  5. तथ्य : मस्कारा का उपयोग पहले उपयोग के तीन महीने तक की अवधि के लिए ही होता है। इसके बाद इस्तेमाल करने पर इससे आंखों में संक्रमण भी हो सकता है।

  6. तथ्य : चूंकि अधिकांश कॉस्मैटिक कंपनियां दावा करती हैं कि उनके फाउंडेशन में एसपीएफ़ शामिल है, जबकि सच्चाई यह है कि उनमें आपकी त्वचा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सनस्क्रीन सामग्री नहीं है। अगर आप दिन में मेकअप कर रही हैं तो सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

  7. तथ्य : अधिकतर ये कहा जाता है कि कंसीलर को फाउंडेशन के पहले लगाएं। जहां फाउंडेशन से पहले कंसीलर लगाने से कंसीलर का असर पूरी तरह से हट जाता है, वहीं फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाने से डार्क सर्कल और फाइन लाइंस को छिपाने में मदद मिलती है। इसलिए पहले फाउंडेशन लगाएं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      make up tips for girls

      [ad_2]
      Source link

Translate »