ना महिंद्रा, ना टोयोटा और ना ही हुंडई… फरवरी में इस कंपनी की 5 सीटर कार सेलिंग में रही नंबर-1, 15 हजार से ज्यादा यूनिट हुईं सेल; 33km से ज्यादा का देती है माइलेज

[ad_1]


ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी और हुंडई ने फरवरी में अपनी कार सेलिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ऐसा माना जा रहा था कि हुंडई की ऑल न्यू सेंट्रो और मारुति की ऑल न्यू वैगनआर में टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन सेलिंग के मामले में न्यू वैगनआर सेंट्रो पर भारी पड़ गई। हुंडई ने फरवरी में सेंट्रो की 6,875 यूनिट सेल की। दूसरी तरफ, मारुति वैगनआर की फरवरी में 15,661 यूनिट सेल हुईं। दोनों कार की सेलिंग में 8,786 यानी दो गुना से ज्यादा अंतर रहा। सस्ती हैचबैक कार की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV300, रेनो क्विड, टोयोटा इटिओस लिवा, टाटा टियागो जैसी कंपनियां नीचे हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर के मॉडल और प्राइस

> Wagon R 1.0 LXi : 4.19 लाख रुपए
> Wagon R 1.0 VXi : 4.69 लाख रुपए
> Wagon R 1.0 VXi AMT : 5.16 लाख रुपए
> Wagon R 1.2 VXi : 4.89 लाख रुपए
> Wagon R 1.2 VXi AMT : 5.36 लाख रुपए
> Wagon R 1.2 ZXi : 5.22 लाख रुपए
> Wagon R 1.2 ZXi AMT : 5.69 लाख रुपए

हुंडई सेंट्रो के मॉडल और प्राइस

> Santro D-Lite : 3.89 लाख रुपए
> Santro Era : 4.24 लाख रुपए
> Santro Magna MT : 4.57 लाख रुपए
> Santro Magna AMT : 5.18 लाख रुपए
> Santro Magna CNG : 5.23 लाख रुपए
> Santro Sportz MT : 4.99 लाख रुपए
> Santro Sportz AMT : 5.46 लाख रुपए
> Santro Sportz CNG : 5.64 लाख रुपए
> Santro Asta : 5.45 लाख रुपए

Wagon R के वेरिएंट और कलर

> न्यू वैगनआर में व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, ऑरेंज, ब्राउन और ब्लू कलर्स ऑप्शन हैं।
> इसके LXi 1.0L MT, VXi 1.0L MT, VXi 1.0L AMT वेरिएंट 1.0 लीटर इंजन दिया है।
> VXi 1.2L MT, VXi 1.2L AMT, ZXi 1.2L MT और ZXi 1.2L AMT वेरिएंट 1.2 लीटर इंजन है।

Wagon R में पहली बार नया इंजन

न्यू वैगनआर के चार वेरिएंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 rpm पर 83 ps और 4200 rpm पर 113 nm की पॉवर देगा। इसे Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसमें स्विफ्ट और इग्निस को डिजाइन किया गया है। कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा।

दूसरी तरफ, इसमें 15 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 1.0 लीटर का थ्री-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन वाला मॉडल भी आएगा। इसमें भी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज 22.5km/l और CNG मॉडल का माइलेज 33.54km/kg है।

Wagon R के फीचर्स

> इसके फ्रंट में नए फंकी हैडलैंप मिलेंगे। साथ ही, फ्रंट ग्रिल भी पूरी तरह नई कर दी है।
> कार का बैक लुक भी पूरी नया मिलेगा। टेल लाइट्स और बंपर नया मिलेगा।
> इसमें रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर एयरबैग, ABS के साथ EBD भी मिलेगा।

पहली बार इन्फोटेनमेंट सिस्टम

पहली बार वैगनआर में टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसका डिस्पेल साइज 7 इंच है। इसमें फंक्शन की दोनों तरफ दी हैं, जो सेंसर से लैस हैं। ये एंड्रॉइड और एपल दोनों को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें नेविगेशन का फीचर भी मिलेगा। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Maruti Suzuki Wagon R Sold More Then 15000 Units And Hyundai Santro 6000 Units In Feb 2019

[ad_2]
Source link

Translate »