18 साल के चार्ली साइकिल से दुनिया की यात्रा पूरी करने वाले सबसे कम उम्र के टीनएजर बने

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. 18 साल के चार्ली कॉन्डेल ने साइकिल से 9 महीनों में 29 हजार किलोमीटर का वर्ल्ड टूर पूरा किया है। अकेले दुनिया की यात्रा करने वाले चार्ली सबसे कम उम्र के युवा बन गए हैं। लंदन के चार्ली ने 6 जुलाई 2018 से यात्रा शुरू की थी। वह एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के 20 देशों का चक्कर लगा चुके हैं। अब तक वर्ल्ड टूर का रिकॉर्ड लंदन के ही 19 साल के टॉम डेविस के नाम था।

  1. शुरुआत में चार्ली केवल यूरोप की 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करना चाहते थे लेकिन बाद में 16 किलोमीटर दूरी और तय करने की योजना बनाई जो अंत में 29 हजार किलोमीटर के टूर में बदल गई। इतनी दूरी 26 बार माउंट एवरेस्ट चढ़ने करने के बराबर है।

  2. चार्ली अक्टूबर 2018 को पहली बार चर्चा में आए थे जब यात्रा के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया में उनकी साइकिल और सामान चोरी हो गया था। साइकिल में लगे बैग में पासपोर्ट समेत काफी सामान था, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक थी।

  3. चार्ली का कहना है कि चोरी होने की बात जब स्थानीय लोगों को पता चली तो उन्होंने दूसरी साइकिल, कपड़े और जरूरी चीजें उपलब्ध कराईं।चार्ली ने यात्रा का खर्च जुटाने के लिए एक क्राउडफंडिंग पेज बनाया और लोगों को जोड़ा।

  4. क्राउडफंडिंग से इकट्ठा हुई राशि से अपनी यात्रा शुरू की। आधिकारिक तौर पर चार्ली की यात्रा उनके शहर ब्रिसल के क्लिफटन सस्पेंशन ब्रिज पर सोमवार शाम 4 बजे पूरी हुई है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      bristol teenager Charlie Condell becomes person to completes solo round the world cycle


      bristol teenager Charlie Condell becomes person to completes solo round the world cycle


      bristol teenager Charlie Condell becomes person to completes solo round the world cycle

      [ad_2]
      Source link

Translate »