सोनभद्र (नौशाद अन्सारी) सलमानताज पाटिल बने सोनभद्र के नये कप्तान।

आपको बतादें के 35 वर्षीय सलमानताज जफरताज पाटिल 2012 बैच के आइपीएस हैं।सलमानताज जफरताज पाटिल महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले है।इन्होंने बीटेक और एमबीए किया है।वर्तमान में ये लखनउ में एसपी टेक्निकल सर्विस के पद पे थे।सलमानताज जफरताज पाटिल गाजियाबाद, ललितपुर में अपनी सेवा दे चुके हैं।

उन्हें खेल में भी काफी रूचि है।क्रिकेट और घुड़सवारी उनका पसंदीदा खेल है।आपको बताते चलें के गाजियाबाद तैनाती के दौरान एक बड़े पार्टी के नेता की क्लास लेने के साथ एक पार्टी के नेता को जेल भेजने के कारण काफी चर्चित हुये थे।सलमानताज पाटिल अपने इमानदार छवि और सिंघम स्टाइल में काम करने के लिये जाने जाते है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal