भुवनेश्वर. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल शनिवार को बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गईं। एक दिन पहले गुजरात कांग्रेस के दो विधायकों(जवाहर चावड़ा और परषोत्तम सबारिया) ने पार्टी छोड़ी थी।
-
बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक के निवास पर सुनीता बिस्वाल ने सदस्यता ग्रहण की। पटनायक ने कहा, ‘सुनीता के आने से पार्टी और मजबूत होगी।’
-
सुनीता ने कहा कि, ‘वह नवीन पटनायक से प्रभावित हैं। इसी कारणउन्होंने बीजद की सदस्यता ग्रहण की।’
-
सुनीता बिस्वाल,सुंदरगढ़ जिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। बीजद सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनावों में सुनीता सुंदरगढ़ से बीजद प्रत्याशी हो सकती हैं।
-
2014 के लोकसभा चुनावों में ओडिशा की एकमात्र सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। वह सीटसुंदरगढ़ की ही थी। वहां भाजपा प्रत्याशीजुएल उरांव को बीजद प्रत्याशी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने कड़ी टक्कर दी थी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
