रॉयल निज़ाम कलेक्शन से प्रेरित है मॉडर्न वेडिंग जूलरी

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में हैदराबाद के निज़ामों के लगभग 173 बहुमूल्य आभूषण प्रदर्शित किए गए हैं। 5 मई 2019 तक जारी इस प्रदर्शनी में 18वीं से 20वीं सदी के दौरान के दुलर्भ और कीमती आभूषण देखे जा सकते हैं।इस कलेक्शन को 1995 में भारत सरकार ने 218 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब इसे नेशनल म्यूजियम में शिफ्ट कर दिया गया है। इस रॉयल कलेक्शन में सरपेंच, नेकलेस, बेल्ट्स, ब्रेसलेट्स, बैंगल्स, ईयरिंग्स, आर्मलेट्स, टो रिंग्स, फिंगर रिंग्स, पॉकेट वॉच, झूमर और कफलिंक्स शामिल हैं।

  1. ...

    हैदराबाद केे निज़ामों का यह पसंदीदा आभूषण हुआ करता था। यह जड़ाऊ चोकर की तरह ही होता है जिसमें हीरे और एमरल्ड जैसे बहुमूल्य धातु जड़े जाते हैं। महारानी जोधा बाई और रानी पद्मावती ने “लाचा’ मशहूर किया था। रजवाड़ा चोकर ब्राइड्स का खास जूलरी पीस बन गया है। इसमें कुंदन और मोती जड़े होते हैं। यह अनुष्का शर्मा के ब्राइडल लुक का हिस्सा भी था।

  2. ...

    मीरा कपूर का ब्राइडल लुक काफी हद तक निज़ाम की बेगमों से प्रेरित लग रहा था। उन्होंने झूमर को मांग टीके के साथ बिल्कुल निज़ामी अंदाज में पहना था। सोने के झूमर पर अलग-अलग रंग के स्टोन्स लगे थे। करीना कपूर के ब्राइडल लुक में भी झूमर खास था।

  3. ...

    निज़ाम इसे अपने साफे पर पहना करते थे। राजा, महाराजा और शासकों के साफे व पगड़ी पर इसे देखा जाता था। जोधा-अकबर में अकबर का किरदार निभाते हुए (जोधा बाई से निकाह वाले दृष्य में) रितिक रोशन ने भी साफे पर सरपेंच पहना था।

  4. ..

    मीना कुमारी को “पाकीज़ा’ में पाज़ेब पहने देखा गया था। “उमराव जान’ में रेखा के पैरों में भी पाज़ेब थी। राजघराने की महिलाओं के लिए यह बेहद खास होती हैं। निज़ाम युग की बेगम पैरों के अंगूठे पर बड़ी अंगूठी पहना करती थीं, जिसमें शीशा होता था। वे उसमें अपनी सूरत देख लिया करती थीं। अपने देश की हर दुल्हन पैरों में पाज़ेब जरूर पहनती है।

  5. ...

    निज़ाम युग का बेहद चर्चित आभूषण है, करनफूल। ये लंबे ईयरिंग्स होते हैं, जो मोतियों की लंबी चेन से लगभग पूरे कान को ढंक लेते हैं। अक्सर इनमें कुंदन और मोती ही जड़े होते हैं। एश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी में सोने में जड़े कुंदन वाले करनफूल ही पहने थे।

  6. ...

    निज़ाम युग में सतलदा नेकलेस बेहद मशहूर था। इसे महिला-पुरुष दोनों पहनते थे। अपने रिसेप्शन पर दीपिका पादुकोण ने गोल्डन साड़ी पर सफेद मोतियों का सतलदा नेकलेस पहना था। रनवीर सिंह ने फेरों के दौरान मेहरून सतलदा नेकलेस पहना था। आनंद आहूजा ने भी अपनी शादी में दो रंग के सतलदा पहने थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      jewelry collection for wedding

      [ad_2]
      Source link

Translate »