*रामजियावन गुप्ता*
—– 21 सदस्यों वाली कमेटी में विजय कुमार गुप्ता व रोशन सिंह चुने गए उपाध्यक्ष
बीजपुर(सोनभद्र) एन टी पी सी की रिहन्द परियोजना में कार्यरत एन टी पी सी मजदूर संगठन रिहंदनगर (एटक)के वर्ष 2019 -20 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव अध्यक्ष की देखरेख में संगठन के कार्यालय में दिनांक 28 फरवरी 2019 की रात्रि 9 बजे सर्व सम्मति से किया गया। जिसमें 21 सदस्यों वाली कमेटी में टी एन सिंह को अध्यक्ष एवं आर बी सिंह को संगठन युनियन का महामंत्री चुना गया। इसी कड़ी में विजय कुमार गुप्ता व रोशन कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मो0 जावेद शम्सी एवं ए के गुप्ता को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेवारी सौपी गई। अन्य पदाधिकारियों में अमित रंजन को संगठन मंत्री, राम निवास यादव को कोषाध्यक्ष, संत राम यादव को प्रचार मंत्री, के के सिंह को कार्यालय मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में नाजिम अली, टीकम चंद, राजमणि गुप्ता, राम लगन, मान सिंह, पिंटू कुमार गोराई, जे पी शर्मा, ई डी सुरेश, राम शकल यादव, मो0 आरिफ एवं चंद्र प्रकाश यादव के नाम शामिल है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal