लाइफस्टाइल डेस्क.कैंसर को हाराने वाली जापान की 116 साल वर्षीय केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड ने उन्हें यह खिताब शनिवार को दिया। यह सम्मानफुकुओका के एक नर्सिंम होम में दिया गया है जहां वह रहती हैं। इस सेलिब्रेशन में उनके परिजन और मेयर मौजूद थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की ही चियो मियाको के नाम था जिनकी 117 साल की उम्र में मौत हो गई है।
-
- कुछ महीनों दिए गए उनके इंटरव्यू के मुताबिक, वह खानपान पर अधिक फोकस करती हैं। डाइट में चावल, छोटी मछली और सूप लेती हैं। इसके अलावा वह काफी मात्रा में पानी पीती हैं।
- तनाका के मुताबिक उनकी लंबी उम्र का राज खाने-पीने की आदत हैं। मिठाइयों के अलावा उन्हें काॅफी पीना अधिक पसंद है।
- वह रोजाना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और गणित का अध्ययन करती हैं। उन्हें खासतौर बोर्ड गेम ओथेलो खेलना पसंद है।
-
तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था। उनकी शादी 1922 में हिडियो तनाका के साथ हुई थी और 5 बच्चे हैं।तनाका के मुताबिक, उम्र के इस पड़ाव पर मैं भरपूर जीने की काेशिश करती हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal



