Wednesday , September 16 2026

बड़गाम से सेना का जवान लापता, आतंकियों पर अपहरण का शक

[ad_1]


जम्मू. जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से सेना के जवान के अपहरण की खबर है। सैनिक बड़गाम जिले के चादोर क्षेत्र के काजीपोरा गांव से लापता है। आतंकियों द्वारा उनके अपहरण करने का शक है।

बताया जाता है कि जवान मोहम्मद यासीन भट छुट्टी पर अपने घर आए थे। वह 26 फरवरी से 31 मार्च तक छुट्टी पर थे। परिजनों नेपुलिस को बताया कि जवान कोजंगल क्षेत्र की ओर ले जाया गया है, जो उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर है।

शुक्रवारदेर शाम काजीपोरा स्थित घर से जवान मोहम्मद यासीन के अपहरण की सूचना मिलने के तुरंत बाद, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम घटनास्थल का पता लगाने के लिए रवाना हो गई। काजीपोरा, चादोरा और पड़ोसी पुलवामा जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Army jawan missing in Jammu Kashmir

[ad_2]
Source link

Translate »