*ब्रेकिंग न्यूज़*
पीएम मोदी ने कहा – हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरी तरह से समर्पित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा नदी के बीच 40 हजार वर्गमीटर का कॉरिडोर तोहफा देने के बाद पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां उनके साथ राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रीय आजीविका सम्मेलन में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पीएम मोदी के साथ संवाद किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इनको संबोधित किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से समर्पित है। जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में बेटियों और बहनों की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए तमाम योजनाएं आज चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से आज मुझे भी माता अहिल्याबाई के संकल्प के साथ, काशी के लाखों जनों और देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खुद को जोडऩे का मौका मिला है। थोड़ी देर पहले ही बाबा के दिव्य प्रांगण को भव्य स्वरूप देने के काम का शुभारंभ किया गया है। आज महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित दिन है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर मैं आप सभी को, देश की हर बेटी, हर बहन को नमन करता हूं। आप सभी नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आपकी सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद नए भारत के नए संस्कार गढऩे में अहम हैं।राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह को पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता की जय, मैं सबसे पहले बात प्रारंभ करने से पूर्व जयकारा चाहता हूं। वीर जवानों को हौसला और ताकत मिल जाए। यह आशीर्वाद बनकर जाएगा। सभी बहनें और कुछ कुछ भाई। यूपी के अलग अलग कोने से यहां पधारी कर्मशील बहनों का मैं वंदन करता हूं, अभिनंदन करता हूं और काशी के सांसद के रूप में आपका स्वागत भी करता हूं। आज कार्यक्रम में आप अकेले नहीं हैं। मुझे बताया गया कि पूरे हिंदुस्तान में 75 हजार महिलाएं भी देश भर से इस कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं। हजारों कामन सर्विस सेंटर पर महिलाएं कार्यक्रम देख रही हैं। मंत्री और मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं उनका स्वागत और वंदन करता हूं। आज महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे विश्व में उत्साह पैदा करता है। आप सभी को देश की हर बेटी और बहन और माताओं को नमन करता हूं। आप सभी नए भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहे हैं। आपके सक्रिय भागीदारी से नए भारत और संस्कार भरने में अहम हैं। सुखद है कि महिला सशक्तिकरण ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में सुनिश्चित करने वाला कार्यक्रम मेरी काशी में हो रहा है। यह काशी अपने आप में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।प्रधानमंत्री ने कहा कि मां गंगा भी हैं और धारण करने वाले महादेव भी हैं। यही काशी है जिसने देश को झांसी की रानी दी, जिन्होंने गुलामी की बेड़ी में जकड़े देश को चेतना दी। अहिल्या बाई होल्कर ने वर्तमान काशी विश्वनाथ को नया स्वरूप दिया। आज मुझे भी काशी के लाखों और देश के करोडों लोगों के भावनाओं के साथ खुद को जोडऩे का सौभाग्य मिला। काशी विश्वनाथ में प्रांगण को भव्य स्वरूप देने के लिए शुभारंभ किया। हजारों साल के बाद अब भव्यता का रंग रंग जाएगा। अब आप सभी बहनों के बीच आपके श्रम को नमन करने का मौका मिला है। आपके प्रयासों के परिणाम ने आप सबका विश्वास जगाया है। दो बहनों ने तो इसे सच करके दिखाया है। हजारों लाखों बहनों की भी ऐसी ही सफल और प्रेरक कहानी है। सरकार महिला शसक्तिकरण को पूरी तरह से समर्पित है। रक्षा और सुरक्षा के लिए योजनाएं चल रही हैं। प्रसूता के लिए मदद, मुफ्त टीकाकरण, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के साथ बलात्कारियों को फांसी की सजा का प्रावधान हम सुनिश्चित कर रहे हैं। हालांकि कई मुद्दों पर राजनीति ऊपर आ जाती है। विदेशों से लड़के शादी के लिए आते हैं और विदेश जाने के बाद बेटियों की हालत खराब हो जाती है। ऐसा कानून आया है कि विदेश में शादी करने जाते हैं और धोखा होता है तो धोखा देने वाले बच नहीं पाएंगे। महिलाएं गांव में हों या शहर में कारोबार के लिए मौका मिलेगा। उनके लिए फैसला लिया गया है। बडे देशों में ऐसा कानून नहीं है। मां बच्चे के साथ छह माह गुजारेगी, अब नौकरी नहीं करना होगा। नियमों में बदला गया है। क्रेच की व्यवस्था वर्किंग प्लेस में होगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम आवास भी महिलाओं को समर्पित है। देश में सब संपत्ति पति के नाम पर होने की परंपरा रही है। पति नहीं रहा तो बेटे के नाम पर। मां के नाम पर कुछ नहीं रहता था। हमने कानून बनाया कि अवास मिला तो नाम महिला का होगा। संयुक्त पटटे और खनन की भी अनुमति मिली। अब खनन में भी महिलाएं आ गई हैं। अब भारतीय सैन्य सेवा के कई क्षेत्रों में महिलाओं को स्थाई कमीशन मिलेगा। सेना का पराक्रम होता है तो बेटियों को भी लगता है कि मौका मिले तो हम भी काम करेंगे। वह भी हमारी सेना के लिए गर्व करती हैं। आज भारत में बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं तो नाव से विश्व की परिक्रमा भी कर रही हैं। भोपाल से बिलासपुर की ट्रेन और काशी एयरपोर्ट का संचालन आज बहनें कर रही हैं। आज सुबह ही महिलाओं के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता के लिए महिलाओं ने लोगों को जागरुक किया है। महिलाओं की स्वयं सहायता समूह निजी तौर पर गांव और भारत के जीवन को आधार देने में जुटी हैं। आप जो काम कर रही हैं उससे देश को भी समृद्धि की ओर ले जा रही हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाओं का योगदान न हो। महिलाओं से बात करने का मौका मिला तो उनका मनोबल बढ़ा दिखा। महिलाओं का आत्मविश्वास देख कर प्रसन्नता हुई। स्वावलंबन और शसक्तिकरण नए भाव में प्रवेश करने जा रही है। मिट्टी में जान डालने वाले साथियों को उपकरण दिए गए हैं, मधुमक्खी पालन से लेकर कई योजनाओं का लाभ आज दिया गया है। इन सभी सुविधाओं के लिए बधाई। गांव में स्वरोजगार के लिए आजीविका मिशन सरकार ने चलाया है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- PM मोदी ने गंगा नदी व विश्वनाथ मंदिर को दिया नया आयाम
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal