118 साल की महिला को लगाया पेसमेकर, वर्ल्ड रिकॉर्ड की दावेदारी पेश की जाएगी

[ad_1]


लुधियाना. लुधियाना के एक निजीअस्पताल में 118 साल की महिला कोऑपरेशन करके पेसमेकर लगाया गया है। वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस जटिल सर्जरी को अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 107 साल के मरीज को पेसमेकर लगाने का रिकॉर्ड है।

फिरोजपुर की रहने वाली करतार कौर का ऑपरेशनएसपीएस अस्पताल में किया गया। उनकी उम्र 118 साल होने का उनके परिवार वालों ने दावा किया है।करतार खुद बताती हैं कि वे सरकारी नौकरी करती थीं और वे 58 साल की उम्र में रिटायर हुईं। उनका भाई हरनाम सिंह उनसे दो साल छोटा है। इस तरहभाई की उम्र 116 साल है। वे 1945 मेंब्रिटिश आर्मी से रिटायर हुए थे। तब उनकी उम्र 42 साल थी। इस हिसाब से अब हरनाम सिंह की उम्र 116 साल बनती है।

सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्‍टर रवनिंदर सिंह कूका के मुताबिक, उन्होंने करतार के भाई हरनाम के जन्‍म का रिकाॅर्ड देखा है। इसमें उनके जन्म का साल 1903 दर्ज है। करतारकी उम्र को लेकर भी दो-तीन रिकाॅर्ड मिले हैं। उनकी बेटी ही 88 साल की है। डॉक्टर ने बताया कि इस सर्जरी कोगिनीज वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड्स में दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है।

कूका ने बताया कि करतार24 फरवरी की रात करीब नौबजे एसपीएस हॉस्पिटल पहुंची थीं। तब उनकी हार्ट बीट 20-22 प्रति मिनट थी। वे बेहोश थीं। उनकी हार्ट बीट बढ़ाने के लिए पहले एक टेम्परेरीपेसमेकर लगाया गया। 28 फरवरी को अस्पताल की अल्ट्रा मॉडर्न कैथलैब में परमानेंट पेसमेकर इंप्लांट किया गया। इसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार आया और वह अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


doctors at Ludhiana placed pacemaker by operating 118 years old lady

[ad_2]
Source link

Translate »