नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठजोड़ होता नजर आ रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संभावना पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद रहेंगी। हालांकि, केजरीवाल कुछ दिन पहले ही दिल्ली की सात में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर चुके हैं।इसे आप की कांग्रेस पर दवाब ने कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
-
आप के साथ गठबंधन के लिए राहुल गांधी हरी झंडी दे चुके हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अगुआई में दिल्ली कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वे अकेले दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।
-
केजरीवाल ने एक रैली में कहा था कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए हमने कांग्रेस नेताओं को मनाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब मैं इससे थक चुका हूं। साथ मिलकर दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा को हराएंगे, लेकिन वे इस मुद्दे को समझ नहीं रहे हैं। पता नहीं उनके दिमाग में क्या चल रहा है।
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों महागठबंधन के सहयोगी नेताओं- तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक हुई थी। इसके बाद तीनों ने राहुल गांधी से दिल्ली में आप के साथ गठबंधन पर विचार करने का आग्रह किया था। कई विपक्ष दलों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ सभी दल एकजुट हों।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
