Wednesday , September 16 2026

भाजपा संसदीय बोर्ड मंथन होगा, 75 साल पार के नेताओं का टिकट कटने की संभावना

[ad_1]


नई दिल्ली (संताेष कुमार).भाजपा 75 साल की उम्र पार कर चुके नेताओं का चुनाव टिकट काट सकती है। चुनावी तारीखाें की घाेषणा के बाद भाजपा संसदीय बाेर्ड की बैठक में इस पर सैद्धांतिक फैसला संभव है। सूत्रों के अनुसार विधायकों और राज्यसभा सदस्यों को चुनाव में उतारा जाए या नहीं, इस पर भी संसदीय बाेर्ड फैसला लेगा।

इसके बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों का ऐलान शुरू करेगी। भाजपा ने टिकट के लिए सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार का पैमाना रखा था। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी कह चुके थे कि 75 से अधिक उम्र के लोगों को चुनाव लड़वाने पर कोई संवैधानिक पाबंदी नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 75 पार वालाें काे मंत्री नहीं बनाने पर जोर दिया था। इससे बीसी खंडूड़ी सहित कई नेता मंत्री नहीं बन सके थे। शुरू में मंत्री बनीं नजमा हेपतुल्ला को 75 की उम्र के बाद हटाकर राज्यपाल बनाया था।

नए फाॅर्मूले से आडवाणी सहित इन्हें दिक्कत हाेगी : नए फॉमूले सें लालकृष्ण आडवाणी (91), मुरली मनोहर जोशी (84)सुमित्रा महाजन (75), भगत सिंह कोश्यारी (76), शांता कुमार (83), हुक्मदेव नारायण यादव (78), बिजया चक्रवर्ती (78), करिया मुंडा (82) का टिकट कट सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

[ad_2]
Source link

Translate »