भाजपा द्वारा सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन

सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा दिवस पर किया गया सैनिकों को सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह नव निर्मित भाजपा कार्यालय छपका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेय उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि  अर्चना पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने पुष्प अर्पित व वन्दे मातरम् गीत के साथ किया सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेय जी ने भूतपुर्व सैनिकों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

image

सैनिक सम्मान समारोह का अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश दूबे ने किया।
सैनिक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेंय जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही एैसा है की हम लोगों को आज यहा तक पहुचॉया है आज जो यह भारत का गौरव है वह भारत के सैनिको की देन है आज जो यह भारत का गौरव पूरे विश्व मे है वह हमारे वीर सैनिको ंकी देन है जब हमारें देश के सैनिक शहीद होते थे तो उनका शव कभी परिवार वालों को नही सौपा जाता था,

image

परन्तु जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बने तो उन्होने एक एैसी व्यवस्था बनायी की हमारे वीर शहीद सैनिको शव उनके परिवार तक पहुँचे, आज हमारे शहीद सैनिकों पूरे राज्य की सम्मान के साथ उनके परिवारों तक पहुँच रहा है, पुलवामा में हुई कैराना आतंकवादी घटना  के बाद जिस तरह से प्रधानमंत्री ने आतंकवादी निस्तनामुंद करने के लिए साहसी निर्णय लें रहे है उससे आज प्रतीत हो रहा है की आने वाले दिन में सम्पूर्ण आतंकवाद का सफाया हो जायेगा, एैसे दृढ़ इच्छा वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने पाकिस्तान को बता दिया है की अब आप जिस भाषा में बालेंगें हम उसी भाषा में जबाब देने के लिए तैयार है।

image

सैनिक सम्मान समारोह जिला प्रभारी विद्यासागर राय, लोकसभा संयोजक गोविन्द यादव,  जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्या, ओबरा विधायक संजय गोड़, जिला महामंत्री अजीत चौबे, जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दारा शिकोह अनुसुचित मोर्चा अध्यक्ष अजीत रावत जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना सिंह, कैलाश तिवारी, सतेन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, प्रदीप अग्रवाल, संजय जैन।
इस अवसर पर विशेष रूप से मेजर एस0के0 सिंह सूबेदार मेजर सतेन्द्र सिंह, सूबेदार मानिक चन्द्र सिंह, सहित द्वितीय विश्य युद्ध की पेंशनर सावित्री देवी, एडिथ दास मसीह, बत्तुसनी देवी, खातुन एंव जैतुन, सहित सैकड़ो पूर्व सैनिकां को सम्मानित किया गया।

Translate »