सामने आया श्रद्धा कपूर के हेल्दी बालों और चेहरे का राज, महंगे शैंपू, कंडीशनर नहीं बल्कि घर में बनने वाले इस पैक को लगाती हैं बालों में, इन नेचुरल चीजों से बिना किसी साइड इफेक्ट हैं इतनी खूबसूरत

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज 32 साल की हो गई हैं। वे बेहद खूबसूरत होन के साथ ही फिजिकली भी फिट हैं। खास बात ये है कि श्रद्धा अपने बालों, स्किन को अच्छा रखने के लिए कई घरेलू चीजों का उपयोग करती हैं। जैसे वे बालों के लिए गुड़हल और एलोवेरा का पैक इस्तेमाल करती हैं। वे हफ्ते में दो बार बालों में तेल लगाती हैं। उनका मानना है कि बालों को हेल्दी रखने के लिए उनकी जड़ों को हेल्दी रखना जरूरी है। बालों को उलझने से बचाने के लिए वे सिरम का रेग्युलर इस्तेमाल करती हैं।

कैसे बनता है ये पैक
– वे एलोवेरा, गुड़हल की पत्ती, फूल और दही का पैक बालों को हेल्दी बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा जूस या जेल में सूखी हुई गुड़हल की पत्तियां और दही मिलाकर यह पैक तैयार किया जा सकता है।
– बालों में इसे 20 मिनट तक लगे रहने दें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी होंगे।

चेहरा कैसे रखती हैं मेंटेन
– श्रद्धा का चेहरे को मेंटने रखने का तरीका बहुत ही सिम्पल है।
– एक अच्छे फेसवॉश और मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल के साथ ही खूब पानी पीती हैं।
– घर के बाहर जाते वक्त कभी भी सन प्रोटेक्शन लगाना नहीं भूलतीं।

कैसी डाइट लेती हैं
– श्रद्धा सुबह उठने के बाद जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी ब्रेकफास्ट कर लेती हैं। डिनर शाम 6 से 7 बजे के बीच कर लेती हैं।
– ज्यादा फैट और जंक फूड नहीं खातीं। खाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा रखती हैं।
– उनके डेली मील में पोहा, उपमा, एग व्हाइट ऑमलेट आदि चीजें शामिल होती हैं।
– वे ग्रीन वेजिटेबल, दाल और चपाती लंच में लेती हैं।
– डिनर में दाल, ग्रिल्ड फिश, फिश करी, व्हीइट ब्रेड, ब्राउन राइस जैसी चीजें लेती हैं।
– हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Shraddha Kapoor’s Beauty Secrets

[ad_2]
Source link

Translate »