Wednesday , September 16 2026

ब्रेकिंग-सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

@भीमकुमार
image

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के जंगल में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक विकास(मोनू) 22 पुत्र संतोष कुमार जायसवाल निवासी मल्देवा बराईडाड़ अपने माता पिता को आश्रम छोड़कर दुद्धी वापस आ रहा था। जिससे बाइक अनियंत्रित होने की वजह से एक पुलिया में जा टकराया जिससे मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया और पी एम के लिए दुद्धी भेज दिया है।
image

Translate »