महज 120 दिनों में भूमि पेडनेकर ने कम किया था 21Kg वजन, वजन कम करने के लिए कुछ खाना छोड़ा नहीं बल्कि इन चीजों को खाने में शामिल किया, इस चीज से सुबह बॉडी की करती हैं अंदरूनी सफाई, 6 से 7 बार खाती हैं लेकिन ऐसा होता है खाना

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म सोन चिरैया हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में भूमि के अभिनय की भी तारीफ हो रही है। भूमि पेडनेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जानी जाती ही हैं साथ ही उनकी वजन कम करने की जर्नी भी आपको मोटिवेट कर सकती है। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। 4 महीने में 21 किलो वजन कम किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस टिप्स शेयर भी की थीं। जानिए कैसे भूमि ने किया था वजन कम। ये टिप्स आपके भी काम आ सकती हैं।

वजन कम करने के लिए क्या किया

# बॉडी को डिटॉक्स किया
– भूमि अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गरम पानी और एक किसी डिटॉक्स वाटर के साथ करती हैं। इससे बॉडी से दूषित तत्व बाहर निकलते हैं।
– इससे बॉडी क्लीन होती है और शरीर से दूषित तत्व बाहर निकलते हैं।
– उनके डिटॉक्स वाटर में नींबू, मिंट के साथ ही ककड़ी शामिल होती है। 1 लीटर पानी में 3 ककड़ी के कटे हुए पीस, पुदीना की ताजी पत्तियां, 4 कटे हुए नींबू डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ फ्रीज में रख दें। कुछ घंटों बाद यह लेने के लिए तैयार हो जाएगा।

# ब्रेकफास्ट
– वे कहती हैं कि ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील होता है। सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो दिनभर बॉडी को एनर्जी दे।
– बॉडी को डिटॉक्स करने के बाद भूमि स्किम्ड मिल्क (बिना मलाई का) के साथ मूसली लिया करती हैं। वे सनफ्लावर सीड्स (सूरजमुखी बीज) भी लिया करती हैं।
– इसके साथ ही ब्रेकफास्ट में व्हीट ब्रेड, 2 एग व्हाइट का ऑमलेट और फ्रूट जूस (अधिकतर पपीता या सेव में से कुछ) लेती हैं।

# एक्सरसाइज
– इसके बाद वे जिम में एक्सरसाइज करती हैं। एक दिन कार्डियो और एक दिन वेट ट्रेनिंग को देती हैं।
– हालांकि यदि आप जिम नहीं जाते तो घर में ही योगा, तेज वॉक, स्क्वॉट कर सकते हैं।

# एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन
– एक्सरसाइज के बाद वे पांच उबले हुए अंडे लेती थीं। प्रोटीन बॉडी के लिए काफी जरूरी होता है।

# लंच
– लंच में घर का बना हुआ साधारण खाना यानी दाल, सब्जी, रोटी लेती हैं। वे हर चीज खाती हैं लेकिन कोशिश करती हैं कि ज्यादा से ज्यादा हेल्दी हो।
– जैसे रोटी बाजरा, ज्वार, चना या राजगिरा की खाती हैं। इसमें बटर का उपयोग करती हैं। इसी तरह सब्जी ऑलिव ऑयल की बनी हुई खाती हैं।
– लंच के साथ ही में दही, छांछ लेना नहीं भूलतीं।
– लंच में कभी ग्रिल्ड चिकन, ग्रिल्ड चिकन सेंडविच आदि भी खाया करती हैं।

# दोपहर बाद का स्नैक्स
– शाम को 4.30 बजे के करीब वे पपीता, सेव या अमरूद लिया करती हैं। इसके बाद ग्रीन टी के साथ बादाम और अखरोट खाती हैं।
# शाम का स्नैक्स
– शाम को 7 बजे ग्रीन सलाद खाया करती हैं। सलाद में फ्रूट्स और बेरी भी शामिल होते हैं।

# रात का खाना
– डिनर रात 8.30 बजे तक कर ही लेती हैं। डिनर में ग्रिल्ड फिश या चिकन जैसी चीजें ही खाती हैं।
– वेज खाने का मन होता है तो पनीर, टोफू, हल्की पकी हुई सब्जियां या भाप में पकी हुई सब्जियां लेती हैं। इसके साथ में थोड़ा सा ब्राउन राइस भी लेती हैं।
– वे रात में जितना हो सके, उतना कार्ब्स लेना अवॉइड करती हैं। रात में डाइजेशन स्लो रहता है इसलिए हैवी खाने से बचती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Weight Loss Diet Plan : Bhumi Pednekar Weight Loss Diet Plan

[ad_2]
Source link

Translate »