रांची.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को रांची आएंगे। वहमोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली से झारखंड में चुनावी सभा का आगाज करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है। रैली में शामिल होने के लिए महागठबंधन के प्रमुख घटक दलों झामुमो, झाविमो व राजद को आमंत्रित किया गया है।
सुबह 11:30 बजे से रैली, राहुल डेढ़ बजे रांची आएंगे
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि रैली सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। राहुल गांधी विशेष विमान से शनिवार दोपहर 1:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से एसपीजी और जिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से मोरहाबादी मैदान जाएंगे। वहां आदिवासी परंपरा और छऊ नृत्य से उनका स्वागत किया जाएगा। यहां वे कांग्रेस और महागठबंधन के अन्य दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। कई कार्यकर्ता घोड़े पर सवार होकर आएंगे तो कुछ कार्यकर्ता शरीर पर पार्टी के झंडे के रंग में रंग कर आएंगे।
शत्रुध्न सिन्हा रांची आए मिल सकते हैं राहुल से
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। वे शनिवार सुबह 11 बजे लालू प्रसाद से रिम्स में मिलेंगे। सिन्हा राहुल से मिल भी सकते हैं। उधर, राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार कांग्रेस की रैली में राहुल के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो एवं आभा भी राहुल के समक्ष मंच पर कांग्रेस में शामिल होंगे। संभावना यह भी है कि राहुल गांधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने रिम्स भी जा सकते हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को एसपीजी ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कांग्रेस के कई बड़े नेता रांची पहुंचे
परिवर्तन उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता रांची पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, जनसंपर्क अभियान के प्रमुख अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार सहित कई अन्य नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर पिछले तीन दिनों से रांची में कैंप कर रहे हैं। सभी जिला अध्यक्षों व जिले के बड़े नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच पर कुल 60 लोगों के बैठने की अनुमति मिली है।
महागठबंधन का चेहरा होगा राहुल का मंच
माना जा रहा है कि राहुल का मंच महागठबंधन का चेहरा होगा।झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी व राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी राहुल के साथ मंच साझा करने की घोषणा कर चुके हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन संथाल परगना में संघर्ष यात्रा पर हैं। वे खुद रैली में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि झामुमो का कोई प्रतिनिधि रैली में शामिल होगा। सूत्रों का कहना है कि राहुल ने सार्वजनिक रूप से हेमंत सोरेन को महागठबंधन का नेता घोषित नहीं किया, इसलिए वह नाखुश हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
