4 बार में 129 का हाथ पीला कराया विधायक भानु ने:

विण्ढमगंज/ सोनभद्र(प्रभात कुमार)झारखंड के भवनाथपुर केविधायक भानु प्रताप शाही ने अपनी पार्टी नवजवान संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 51 गरीब असहाय कन्याओं की नि:शुल्क सामूहिक आदर्श शादी गुरुवार को टाउनशिप में कराया।

image

समारोह में क्षेत्र के सभी प्रखंड से गरीब व असहाय कन्याओं का चयन पूर्व में ही कर लिया गया था। इससे पूर्व विधायक भानु ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन बार में 78 गरीब असहाय लड़कियों की शादी संपन्न करा चुके हैं। इस तरह अभी तक विधायक के द्वारा अपनी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 129 गरीब असहाय लड़कियों का भाई बनकर हाथ पीला करा चुके।

image

शादी में कन्याओं को दैनिक उपभोग की सामग्री भी विधायक के द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही विधायक ने अपनी सभी 51 बहनों को जिओ का सीम सहित मोबाइल सेट भी उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बराती और शरारती दोनों तरफ के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी विधायक के द्वारा अपने आवास पर किया गया था। इतना ही नहीं मंडपाच्छादन का रस्म भी विधायक ने अपने आवास पर ही पूरा कराया। मंडप में भी हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। स्थापना दिवस व शादी समारोह को लेकर टाउनशिप को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कई तोरण द्वार बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम प्रशासन द्वारा किया गया था। समारोह स्थल से करीब 3 किलोमीटर पहले ही चार पहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा था। बावजूद समारोह स्थल पर भीड़ इस कदर उमड़ी हुई थी कि चलने का भी जगह नहीं था। चारों तरफ लोगों का सर ही सर दिखाई दे रहा था। 
:- भोजपुरी गायक खेसारी लाल का हुआ कार्यक्रम: -नवजवान संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस व शादी समारोह में मनोरंजन के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था। खेसारी लाल को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या म�

Translate »