चाह लो तो क्या नहीं होता…आप खुद ही देख लीजिए, 21 साल के इस लड़के ने कम किया 54 किलो वजन, अब खुद ने इसका सीक्रेट भी बताया

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। मोटापा हर किसी के लिए बड़ी दिक्कत है। यह न सिर्फ किसी का लुक बिगाड़ देता है बल्कि मनोबल भी कम करता है लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मोटापे को चैलेंज करते हुए खुद को फिट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के सर्वज्ञ शर्मा कहा वजन कभी 149.05 किलो था। वे अपने साइज के कपड़े नहीं पहन पाते थे। इसके बाद सर्वज्ञ ने सिर्फ एक साल में 54 किलो वजन कम किया। जानिए उन्होंने ऐसा कैसे किया।

कैसी रही डाइट

ब्रेकफास्ट : ब्रेकफास्ट को छोड़ा नहीं बल्कि रेग्युलर डाइट में अनिवार्य तौर पर शामिल किया। ब्रेकफास्ट में उबले हुए अंडे (बिना योक के) और फ्रूट्स लिया करते थे। कभी पोहा तो कभी उपमा जैसा लाइट फूड लेते थे।
लंच : थोड़ा सा चावल लेते थे दाल के साथ। कोई एक सब्जी और सलाद खाते थे।
डिनर : डिनर हमेशा हल्का लेते थे। जैसे ओट्स, पनीर, सलाद जैसी चीजें खाते थे।

वर्कआउट में क्या किया
– हर रोज डेढ़ घंटा वर्कआउट को दिया। समय-समय पर वर्कआउट को चेंज भी किया।
– लो कैलोरी वाली डाइट ही वर्कआउट के साथ लीं।
– ट्रेनर के जरिए सर्वज्ञ न अपना फोकस बरकरार रखा। वे कहते हैं कि यदि कोई भी शख्स अपना वजन कम करना चाहता है तो उसे बैलेंस डाइट लेना जरूरी है।
– वजन कम करने के लिए जंक फूड को भी छोड़ना जरूरी है। आठ घंटे की कम से कम नींद होना ही चाहिए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Weight Loss Success Story

[ad_2]
Source link

Translate »