यूजर की कलाई पर पूरी तरह फोल्ड हो जाती है ये स्मार्टवॉच, इसमें दी है 4-इंच की बड़ी स्क्रीन; 4G कनेक्टिविटी को करती है सपोर्ट

[ad_1]



गैजेट डेस्क। नूबिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में अपनी नई और हाईटेक स्मार्टवॉच लॉन्च की। इसकी खास बात है कि इसकी स्क्रीन पूरी तहर फोल्ड हो जाती है। यानी कलाई पर इसकी स्क्रीन फोल्डेबल है। कंपनी ने इसे Nubia Alpha स्मार्टवॉच नाम दिया है। इसमें स्नैपड्रैगन वेयर 2100 प्रोसेसर के साथ 1GB रैम दी है। साथ ही, इसकी इंटरनल मेमोरी 8GB है। ये कंपनी के ही कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है। इसमें 500mAh की बैटरी दी है। वॉच में 4-इंच की बड़ी OLED स्क्रीन दी है। जिसका रेजोल्यूशन 960×192 पिक्सल है। वॉच से यूजर कॉल कर पाएंगे। ये मोशन जेस्टर पर काम करती है। ये 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत EUR 449 (करीब 36200 रुपए) है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


MWC 2019 : Nubia Alpha Smartwatch Launched With 4-inch Foldable OLED Display

[ad_2]
Source link

Translate »