Wednesday , September 16 2026

भाजपाइयों ने क्षेत्र में मनाया कमलदीप दीपोत्सव

@भीमकुमार

image

दुद्धी। आज मंगलवार को देर शाम को भाजपा के कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत नगर में दीपोत्सव मनाया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मंदिरों व प्रमुख स्थानों पर कमल का फूल बनाकर दीपक जलाये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दीपक जलाये। कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में घर-घर जाकर दीप जलाये और कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों का सफाया करने पर देश की सेना के जवानों को नमन किया।

image

दुद्धी मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल का दीपक बना कर दीपक जलाये। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री बिपिन बिहारी ने घर घर जाकर दीपोत्सव मनाया और सरकार
द्वारा किये गए कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। और क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हर घर मे दीपोत्सव मनाकर सरकार की नीतियों के बारे मे जानकारी दिया जाए। इस अवसर पर डी सी एफ अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रहरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी,सेक्टर अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह मोनू सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
image

Translate »