इंटरनल ब्लीडिंग के बाद पर्रिकर अस्पताल में भर्ती, विधानसभा स्पीकर ने कहा- हालत में अब सुधार

[ad_1]


पणजी.गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (63) की हालत स्थिर है। सोमवार को दिल्ली एम्स के दो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। इसके बाद विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने बताया कि इंटरनल ब्लीडिंग रुकने के बाद पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। पर्रिकर एक साल से पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज करा रहे हैं। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  1. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली एम्स के डॉक्टर प्रमोद गर्ग ने मुख्यमंत्री पर्रिकर का चेकअप किया। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद खुशी जताई है। स्वास्थ्य मंत्री नारायण राणे ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री कोकल घर जाने की इजाजत मिल जाएगी।

  2. सोमवार को विधानसभा स्पीकर, स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने अस्पताल पहुंचकर पर्रिकर का हालचाल लिया। गोवा के विधायकों और भाजपा नेताओं को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। उन्हें बाहरी व्यक्तियों से इंफेक्शन का डर है।

  3. 14 फरवरी, 2014 को बीमार होने पर पर्रिकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां से अगले दिन उन्हें दिल्ली के लीलावती हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। इसके बाद वे इलाज के लिए अमेरिका गए। 15 सितंबर को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए, यहां से 14 अक्टूबर को छुट्टी मिलने के बाद गोवा में निजी आवास पर आ गए।

  4. मुख्यमंत्रीपर्रिकर ने इस बार केबजट सत्र में हिस्सा लिया और 30 जनवरी को बजट पेश किया था। इसके अगले दिन वे इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए और 5 फरवरी को गोवा लौट आए थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर। -फाइल

      [ad_2]
      Source link

Translate »