Wednesday , September 16 2026

चोपन एसएचओ विजय प्रताप सिंह को दी भावुकतापूर्ण विदाइ

चोपन /सोनभद्र(अरविन्द दुबे) रविवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह का स्थानांतरण ओबरा होने के पश्चात चोपन थाने पर थाना क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथी पत्रकारों ने भावुक विदाई दी।
image
विदाइ समारोह के दौरान कई दरोगा सहित उपस्थित अन्य लोग अत्यंत भावुक हो गए जिससे उनके अश्क छलक आये बाहर समारोह को संबोधित करते हुए संजय जैन सत्य प्रकाश तिवारी राकेश उपाध्याय श्रवण गुप्ता के साथ ही प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली ने भी संबोधित किया लोगों ने बताया कि थाना प्रभारी के रूप में विजय प्रताप सिंह का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा उन्होंने अपने कार्यकाल में थाना परिसर में आने वाले सभी लोगों के साथ एक समान व्यवहार किया और नगर में घटी चोरी तथा अन्य अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया।
image
वहीं प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली ने विदाई समारोह में यह भी कहा कि हाई प्रोफाइल नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज हत्याकांड में अधिकारी के तौर पर विजय प्रताप सिंह जांच करें क्योंकि चेयरमैन हत्याकांड में इनकी भूमिका सराहनीय रही थी।
image
पत्रकार अरविंद दुबे ने कहा के पुलिस वालों को विजय प्रताप सिंह जी से सीख लेनी चाहिए के आम जनमानस से पुलिसिया व्यवहार कैसा होना चाहिये।इनके व्यवहार की पूरी चोपन की जनता कायल थी।इनका व्यवहार अमीर से लेकर गरीब तक के लिये एक समान था।इनके सौम्य स्वाभाव ने सभी का दिल जीत लिया था।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सुनील कुमार दीक्षित मनीष दुबे दिव्य विकास सिंह कौशल राय अधिवक्ता संजू चौबे कमल किशोर सिंह अनीस अहमद आशीष सिंह धर्मेन्द्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
image
बता दें कि चोपन थाने पर मिर्जापुर जनपद से आए हुए प्रवीण कुमार सिंह को नई तैनाती दी गई है।

Translate »