Wednesday , September 16 2026

कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए तीन आतंकी, एक डिप्टी एसपी शहीद

[ad_1]


श्रीनगर. कश्मीर के कुलगाम के तरीगम इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों केबीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए, जबकिपुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार ठाकुर शहीद हो गए। सेना के चार जवानों के भी घायल होने की खबर है।

शहीद अमन ठाकुर जम्मू-कश्मीर पुलिस के2011 बैच के अधिकारी थे। वे पिछले डेढ़ साल से जम्मू-कश्मीर पुलिस में काउंटर टेरेरिजम विंग की अगुआई कर रहे थे।

सुरक्षा बलों के खोजी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़

प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर से 68 किमी दूर कुलगाम (दक्षिण कश्मीर) के तरीगम क्षेत्र में सुरक्षा बलों को आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त रूप से खोजी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरानआतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। हमारे अधिकारी अमन कुमार ठाकुर शहीद हो गए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक फोटो।

[ad_2]
Source link

Translate »